मध्य प्रदेश सरकार के दो मंत्रियों का वीडियो काफी वायरल हो रहा है.घटना शनिवार, 29अक्टूबर की है. इंदौर के अहिल्या आश्रम स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम मेंमुख्यमंत्री ने प्रदेश के ‘सीएम राइज़’ परियोजना के तहत 69 स्कूलों के नए भवनों कावर्चुअल भूमिपूजन किया. इसी मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों को जीवन में आगेबढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनसे पूछा कि बड़े होकर वो क्या बनना चाहेंगे. सीएमशिवराज सिंह ने कहा कि जो इंजीनियर बनना चाहता है वो हाथ खड़ा करे. फिर लॉयर बननेऔर साइंटिस्ट बनने को लेकर भी सवाल पूछे गए. और तब शिवराज सिंह ने वो सवाल पूछा -"जो जो मुख्यमंत्री बनना चाहता है वो हाथ खड़ा करो."इस सवाल पर कई बच्चों ने हाथ खड़े किए. पर उनके साथ साथ मंच पर मौजूद स्कूली शिक्षामंत्री इंदरसिंह परमार और जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी खुद को रोक न सके.दोनों ने भी एक एक कर थोड़ा छिपाकर अपना हाथ उठा लिया. वायरल वीडियो को लेकर कहा जारहा है कि दोनों मंत्रियों के सीएम बनने की इच्छा आखिरकार बाहर आ गई.