क्या अपने वतन के लिए मुहब्बत साबित करने को मुझे पाकिस्तान मुर्दाबाद कहना होगा?मुझे रोककर दिखाएं पाकिस्तान जाने से! ये कहा है शिल्पा शिंदे ने. शिल्पा टेलिविज़नकलाकार हैं. ‘बिग बॉस’ का 11वां सीज़न जीता था उन्होंने. उनकी टिप्पणी मीका को लेकरहै. पाकिस्तान की एक शादी में परफॉर्म करने को लेकर मीका पर बैन लगा. बैन लगानेवाली अथॉरिटीज़ हैं- ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन (AICWA). और, फेडरेशन ऑफवेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (FWICE). हालांकि बाद में मीका के सॉरी बोलने परFWICE ने अपना बैन वापस ले लिया. मगर शिल्पा ने मीका का बचाव करते हुए इन दोनोंसंगठनों पर गुस्सा उतारा है. शिल्पा ने दोनों संगठनों को चुनौती दी. कहा, वो उन्हेंपाकिस्तान जाने से रोककर दिखाएं ज़रा.