शेयर मार्केट में एक का नुकसान ही दूसरे का फायदा होता है. ठीक एक साल पहले जबबर्गर किंग का IPO (Initial Public Offering) आया तो उसके एक शेयर की 60 रुपये कीमतको बाजार ने हाथोंहाथ लिया. नतीजतन कंपनी शेयर मार्केट में करीब दोगुने भाव 115रुपये पर लिस्ट हुई. जो लोग IPO में पैसा लगाने से चूक गए थे, उन्होंने हाथ मलने केबजाय हाथ खोलने शुरू किए. देखते ही देखते एक शेयर की कीमत जा पहुंची 200 रुपये केपार. लेकिन जैसे ही 30 दिन बीते, यानी इसमें पहले से पूंजी लगाए बैठे बड़े निवेशकोंके निकलने की न्यूनतम समय सीमा खत्म हुई, शेयरों की जमकर बिकवाली शुरू हो गई. अगलेकुछ दिनों में ही बर्गर किंग का स्टॉक 40 फीसदी तक टूट चुका था. आज भी वह इसी भावपर अटका है. देखिए वीडियो.