कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भारी बहुमत के साथ जीत हासिल की है. पार्टीको कुल 136 सीटों पर जीत मिली. वहीं सत्ताधारी बीजेपी 65 सीटों पर सिमट गई.कांग्रेस की जीत के बाद से ही सीएम पद के नाम पर चर्चा चल रही है. कांग्रेस हाईकमानकर्नाटक से लेकर दिल्ली तक मंथन कर रहा है. इस बीच कर्नाटक वक्फ बोर्ड के अध्यक्षने मांग की है कि कर्नाटक में उप-मुख्यमंत्री का पद मुस्लिम समुदाय के उम्मीदवार कोदिया जाए. इतना ही नहीं, उनकी मांग है कि पांच मुस्लिम विधायकों को मंत्री भी बनायाजाए. देखें वीडियो.