कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह का दो जनवरी को निधनहो गया. बूटा सिंह 86 साल के थे. अक्टूबर-2020 में उन्हें ब्रेन हैमरेज के बादAIIMS में भर्ती कराया गया था. इसके बाद से ही उनकी तबीयत लगातार ख़राब चल रही थी.दिल्ली में उन्होंने अंतिम सांस ली. बूटा सिंह राजीव गांधी सरकार में देश के गृहमंत्री रहे, कृषि मंत्री रहे. राजीव गांधी के भरोसेमंद लोगों में शुमार बूटा आगेचलकर बिहार के राज्यपाल और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति कमीशन के चेयरमैन भी बने. देखिएवीडियो.