आप देख रहे हैं हमारा खास शो-संसद में आज. इस शो में हम बताते हैं कि हमारे सांसदोंने संसद में कौनसे अहम मुद्दों पर चर्चा की, कौनसा बिल पास हुआ, काम हुआ भी यासिर्फ हंगामा ही चलता रहा. आज संसद संसद के दोनों सदनों में जलवायु परिवर्तन औरप्रदूषण पर अच्छी चर्चा हुई. जनरल बिपिन रावत के अंतिम संस्कार को देखते हुए विपक्षने आज उनके सम्मान में संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन नहीं किया. सरकार ने सदन मेंबताया कि वह बूस्टर डोज को लेकर सकारात्मक है लेकिन पहले तो देश में शत-प्रतिशतटीकाकरण जरूरी है. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक लिखित जवाब में कहा किपुलिस की कार्रवाई से किसान आंदोलन में किसी की जान नहीं गई है. देखिए वीडियो.