जाने माने लेखक सलमान रुश्दी (Salman Rushdie) की हालत नाजुक बनी हुई है. वो अभीवेंटिलेटर पर बने हुए हैं. आशंका जताई जा रही है कि रुश्दी अपनी एक आंख खो सकतेहैं. उनकी आंख और एक हाथ की नर्व में गहरी चोट पहुंची है. वहीं उनके लीवर में भीगहरी चोट है. 75 साल के रुश्दी पर 12 अगस्त को न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरानचाकू से हमला हुआ था. उनके गले और पेट पर चाकू से वार किया गया था. घायल रुश्दी कोतुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई. इधर पुलिस ने हमलावर को मौकेसे गिरफ्तार कर लिया था.