बिहार की राजधानी पटना में दिनदहाड़े हुई एक हत्या के बाद कानून-व्यवस्था पर सवालखड़े किए जा रहे हैं. मंगलवार की शाम पटना एयरपोर्ट पर काम करने वाले इंडिगोएयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहाहै कि बाइक सवार बदमाशों ने रूपेश पर ताबड़तोड़ 6 राउंड फायरिंग की, और फरार हो गए.रूपेश सिंह की उनके घर के बाहर हुई हत्या से बिहार पुलिस ही नहीं, सीएम नीतीश कुमारभी विपक्षी दलों के निशाने पर हैं. कई ऐसे पहलू हैं, जो इस हत्याकांड और इसकी जांचको लेकर सवाल उठा रहे हैं. देखिए वीडियो.