पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं को एक बार फिर निशाना बनाया गया है. 30 दिसंबर,बुधवार को ख़ैबर पख़्तूनख़्वा प्रांत के करक जिले में उन्मादी भीड़ ने एक मंदिर मेंआग लगा दी. उसे तहस-नहस कर दिया. पाकिस्तान से आईं खबरों में बताया गया कि ये भीड़स्थानीय कट्टरपंथी मौलवियों के उकसावे पर भड़की. इस मामले को लेकर हिंदुओं मेंनाराजगी है. कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं. इमरान खान सरकार पर तीखे सवाल उठ रहे हैं.पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने भी खुद मामले का संज्ञान लिया है. पुलिस ने करीब 350लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अब तक 26 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.इनमें कट्टरपंथी पार्टी जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम का बड़ा नेता रहमत सलम खटक भी है.देखिए वीडियो.