रात के घुप्प अंधेरे में दो लड़के सड़क पर बदहवास पड़े हुए हैं. बगल में एक पिकअपजीप खड़ी है. गाड़ी का नंबर हरियाणा का है. दोनों लड़कों को 12-15 लोग बुरी तरह सेपीट रहे हैं. गालियां दे रहे हैं. तभी कोई कहता है कि इनकी गाड़ी चेक करो. तो कोईकह रहा है कि गाड़ी भगाने की हिम्मत कैसे हुई. वीडियो में दिख रहा हर शख्सबारी-बारी से आ रहा है और लड़कों को पीट रहा है. चप्पल, थप्पड़, डंडे से पीटने केबाद लड़कों को मरी हुई हालत में छोड़ देते हैं और इनकी गाड़ी में जाकर कुछजांच-परख़ करने लगते हैं. देखें वीडियो.