एक वीडियो आया... भयंकर वायरल हुआ... वीडियो तो हम आपको दिखा नहीं सकते..बता देतेहैं उस वीडियो में था क्या? हरे कुर्ते में टीका लगाए रुद्राक्ष पहने एक आदमी स्टेजपर बैठा है. कल्ट गुरू नित्यानंद कैलासा वाले के साथ. भारी-भरकम्प गद्दी है.त्रिशूल जड़ा है पीछे. व्यक्ति के हाथ में काग़ज़ है, जैसे वो कुछ प्रेज़ेंट करनेवाला हो...गोया वो कुछ प्रेज़ेंट करने वाला हो. पहले वो एक प्रपोज़ल देता है-“आप में से जो भी इन्वेस्टमेंट बैंकिंग या वेंचर कैपिटलिज़्म में हैं, ये प्रस्तावआपको दुनिया का सबसे अमीर व्यक्ति बना देगा. अगर आप बिल गेट्स के पास जाएं, तो उनकीसबसे बड़ी समस्या ये है कि उन्होंने जो भी कमाया, वो उनके अगले जन्म में किसी कामनहीं आएगा. तो हम बिल गेट्स के पास जाएंगे और उनसे कहेंगे कि आपके पास दस हज़ारकरोड़ हैं. आप दान वग़ैरह करते हो, ताकि आपको स्वर्ग मिल जाए. लेकिन अगर आप उस 10हज़ार करोड़ में से पांच हज़ार करोड़ हमें दे दें, तो हम अगले जन्म में आपको ढूंढकर ये पैसा दे देंगे.”