राजस्थान में भ्रष्ट अफ़सरों के हौसले कितने बुलंद है, इसका अंदाज़ा इसी से लगायाजा सकता है कि सीएम के साथ मीटिंग के दौरान भी रिश्वत की डीलिंग हो रही थी. येअजब-गजब वाकया राजधानी जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कलेक्टर कॉन्फ्रेंस केदौरान पेश आया. गहलोत भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ सख़्त क़दम उठाने पर जोर दे रहे थे.उसी मीटिंग में बैठीं एक SDM फ़ोन पर रिश्वत की डीलिंग कर रही थीं, ऐसा आरोप है.लाखों के इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने दौसा ज़िले के दो SDM को गिरफ्तार करलिया है. इलाके में उस वक्त बतौर एसपी तैनात रहे अधिकारी मनीष अग्रवाल के कथित दलालको भी अरेस्ट किया गया है. मनीष इस समय SDRF के SP हैं. देखिए वीडियो.