शनिवार, 25 फरवरी को भारतीय रेलवे ने 400 से ज़्यादा ट्रेनें कैंसिल कर दीं.ज़्यादातर कैंसिल की गई ट्रेनें पूर्वी रेलवे ज़ोन की हैं. रेलवे प्रशासन के इसक़दम से सीधे तौर पर बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के उन लोगों पर होगा, जोहोली की छुट्टियों में घर जाने की सोच रहे थे भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट केमुताबिक़, 354 ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है. 53 ट्रेनों को आंशिकरूप से रद्द किया है. 25 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया है और 49 ट्रेनों का रूटडायवर्ट किया गया है. बरौनी से दिल्ली, हावड़ा से जबलपुर, लखनऊ से पाटलीपुत्र,दिल्ली से गोरखपुर और हटिया से दिल्ली के रूट में कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं.कम दूरी की कई स्पेशल ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है. जैसे, गोरखपुर से छपरा,चंडीगढ़ से अमृतसर, हावड़ा से देहरादून. देखिये वीडियो.