ड्रग इंस्पेक्टर के पद पर तैनात नेहा शौरी के लिए 29 मार्च का दिन थोड़ा खास था.पहली बार उनकी भतीजी उनके ऑफिस आई थी. ऑफिस में अन्य दिनों की तरह सब कुछ सामान्यतरीके से चल रहा था. सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर एक व्यक्ति नेहा के ऑफिस में घुसा. वहफर्स्ट फ्लोर पर गया जहां नेहा का केबिन था. उसने रिलॉल्वर निकाली और 38 साल कीनेहा पर फायरिंग कर दी. पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय नेहा शौरी की रास्ते में ही मौतहो गई. आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली. अस्पताल में आरोपी की भी मौत हो गई.