इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि जब एक प्राइवेट कंपनी किसी इंसान को अंतरिक्षमें लेकर गई है. ये कंपनी है बिज़नेसमैन एलन मस्क की स्पेस-एक्स, जिसका अंतरिक्षमिशन 31 मई को अमेरिका से लॉन्च हो गया. ये दुनिया का पहला प्राइवेट स्पेस ह्यूमनमिशन है. स्पेस एक्स और अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा के बीच समझौते के तहत येकार्यक्रम चलाया जा रहा है. इसके तहत स्पेस एक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ने दोअंतरिक्ष यात्रियों को लेकर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए सफलतापूर्वक उड़ानभरी. जाने वाले दो अंतरिक्षयात्री हैं – रॉबर्ट बेहेनकेन और डगलस हर्ले. ये दोनोंकरीब 110 दिन अंतरिक्ष में रहकर वहां की जानकारियां जुटाएंगे.