5 जून, शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (पहलेइलाहाबाद) का. किसी सब्जी मंडी का वीडियो है. अफरा-तफरी सी मची है. और इतने मेंपुलिस की एक जीप दिखती है, जो सारी सब्जियों को रौंदती हुई आगे बढ़ रही है.जान-बूझकर. कुछ सब्जियां बच जाती हैं, तो उन्हें कुचलने के लिए पुलिस की जीपबाकायदा बैक तक होती है. देखिए वीडियो.