तुर्की और सीरिया में भूकंप (Turkey Earthquake) के तेज झटकों के कारण 1200 सेज्यादा लोगों की मौत हुई है. भूकंप इतना प्रभावशाली था कि सैकड़ों इमारतें जमींदोजहो गईं. इस भूकंप के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है. तुर्की केराष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन के मुताबिक देश में अब तक कम से कम 912 लोगों कीमौत हुई है और 5,380 लोग घायल हुए हैं. राष्ट्रपति ने बताया कि करीब 2400 लोगों कोमलबे के नीचे से निकाला गया. अलग-अलग शहरों में 2800 से ज्यादा इमारतें ढह गईं. इसभयावह आपदा के बाद तुर्की ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद मांगी है.