PM नरेंद्र मोदी ने आज नए संसद भवन का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम का कई विपक्षीदलों ने विरोध और बहिष्कार किया. तमिलनाडु के अधीनम संतों ने पूजा कराई. पूजा मेंपीएम के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला बैठे थे. अधीनम संतों ने पीएम को सेंगोलसौंपा, जिसे नए संसद भवन में स्थापित कर दिया गया. पीएम ने नए संसद भवन के उद्घाटनके बाद भवन के निर्माण में काम करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया. नए संसद भवनमें देशभर से अनोखी सामग्रियों को जुटाया गया. जैसे नागपुर से सागौन की लकड़ी,राजस्थान के सरमथुरा से सैंडस्टोन, यूपी के मिर्जापुर की कालीन, अगरतला से बांस कीलकड़ी और महाराष्ट्र के औरंगाबाद और जयपुर से अशोक प्रतीक को मंगवाया गया.