G20 सम्मेलन में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कईदेशों के प्रमुखों को गिफ्ट दिया है. खास बात ये है कि ये गिफ्ट्स देश की समृद्धसंस्कृति और विविधता को दर्शाते हैं. इसमें सूरत में बना चांदी का कटोरा और हिमाचलप्रदेश का किन्नौरी शॉल शामिल हैं. मोदी ने ये दोनों गिफ्ट इंडोनेशिया केराष्ट्रपति जोको विडोडो को दिए हैं. इनके अलावा पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपतिजो बाइडेन (Joe Biden) को कांगड़ा लघु चित्रकला उपहार के तौर पर दी. इसमें'श्रृंगार रस' का चित्रण है. हिमाचल प्रदेश के कलाकारों ने प्राकृतिक रंग काइस्तेमाल करते हुए ये पेंटिंग बनाई है.