पंजाब पुलिस को शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के आरोपी की गाड़ी से कॉमेडियनभारती सिंह की तस्वीरें मिली हैं. पुलिस को गाड़ी से भारती की तस्वीर के साथऐंटी-टेररिस्ट फ़्रंट के चेयरमैन मनिंदर जीत सिंह बिट्टा की भी फोटो मिली है. आजतकके सतेंदर चौहान और कमलजीत संधू की रिपोर्ट के मुताबिक़, आरोपी का नाम संदीप सिंहउर्फ़ सनी है. अमृतसर का ही रहने वाला है. कपड़े की दुकान चलाता है. शुक्रवार, 3अक्टूबर को सुधीर सूरी गोपाल मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे. ये प्रदर्शन इसलिए होरहा था क्योंकि मंदिर के बाहर कूड़े के ढेर में कथित तौर पर भगवान की मूर्तियांमिली थीं. प्रदर्शन के दौरान ही आरोपी संदीप सिंह ने शिवसेना नेता सुधीर सूरी परपांच गोलियां चलाईं और उनकी मौत हो गई. मौक़े पर ही आरोपी को पकड़ लिया गया था.देखिए वीडियो.