प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 जुलाई को लोकसभा (PM Modi in Lok Sabha) में विपक्षपर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों की पीड़ा समझ सकता हूं कि झूठ फैलाने के बावजूदउनकी हार हुई है. पीएम राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर हुईचर्चा का जवाब दे रहे हैं. प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं केहमलों पर भी जवाब दिया है. पीएम जब बोलने आए तो विपक्ष ने हंगामा शुरू किया.विपक्षी नेताओं ने मणिपुर के मुद्दे पर ‘न्याय दो’ और ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ जैसेनारे लगाए. स्पीकर ओम बिरला के टोकने के बाद दोबारा पीएम मोदी ने बोलना शुरू किया.