स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी एक ताजा सर्वे के मुताबिक पिछलेदो दशकों में मुसलमानों की प्रजनन दर में सबसे तेज गिरावट देखी गई है. इसका मतलब येहै कि मुस्लिम समुदाय में बच्चे पैदा करने की दर में काफी कमी आई है. इसके साथ हीअन्य धर्मों के प्रजनन दर में भी गिरावट आई है. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक,मंत्रालय के पांचवे राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस) के आंकड़ों सेपता चलता है कि 2019-21 के दौरान मुस्लिम समुदाय में प्रजनन दर घटकर 2.36 रह गई,जबकि 2015-16 में यह 2.62 थी. बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवियाने पिछले हफ्ते शुक्रवार, 6 मई को गुजरात के वडोदरा में ये रिपोर्ट जारी की थी.देखें वीडियो.