अगर आप सोशल मीडिया पर जरा भी एक्टिव हैं तो भागवत प्रसाद पांडे (Bhagwat PrasadPandey) का नाम तो जानते ही होंगे. अगर नहीं जानते तो सोशल मीडिया (Social Media)चलाना ही बेकार है.... भागवत का. मध्यप्रदेश पुलिस में सूबेदार के पद पर तैनातभागवत प्रसाद पांडे सोशल मीडिया पर खासे लोकप्रिय हैं. वे अपने मजेदार वीडियोज सेलोगों को ट्रैफिक रूल्स के बारे में जागरूक करते हैं. वे लोगों को नियमों के बारेमें बताते हैं. समझाते हैं कि हेल्मेट पहनो, वाहन चलाते हुए फोन पर बात मत करो,मुड़ते वक्त इंडिकेटर दो, सीट बेल्ट लगाओ लेकिन समझाने का उनका अंदाज अनोखा है. अबउनका एक और वीडियो वायरल (Viral) है. इसमें उन्होंने एक बंदे को कार में बैठा रखाहै और उससे बातें कर रहे हैं.कार में बैठा बंदा उन्हें बताता है कि वो दिन में 15-20 बार उस रास्ते से जाता हैलेकिन कभी टोल नहीं देता है. इस पर भागवत चौंक जाते हैं और बंदे से पूछते हैं कि सचमें टोल नहीं देते हो. आखिर टोल वाले को किस बात का धौंस दिखाते हो?' बात कुछ देरचलती है. असली मजा वीडियो के आखिर में आता है. जब बंदा बताता है कि टोल वाले कभीउससे टोल नहीं लेते और कहते हैं कि साइड से निकल जाओ. फिर बताता है कि उसके पाससाइकल जो है.' मतलब पूरी बात कर ली और आखिर में आकर कहता है कि साइकल से जाता है.इसलिए टोल नहीं देता. उसकी बात सुनकर भागवत प्रसाद पांडे भी हंसने लगे. पहले आप भीवीडियो देखिए.