चुनावों की सबसे बड़ी ताकत शायद उनके होते रहने में ही है. केंद्र की नरेंद्र मोदीसरकार के हालिया फैसले इस बात को एक तरह से साबित करते हैं. अपनी सियासी जमीन बचानेके लिए पिछले महीने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने वाली सरकार ने अब बिजली संशोधनबिल (The Electricity Amendments Bill 2021) पर भी कदम पीछे खींच लिए हैं. उसने बिलके उन चार प्रस्तावों को खत्म करने का फैसला किया है, जिनका किसानों, कर्मचारियोंऔर विपक्षी दलों की ओर से जमकर विरोध हो रहा था. देखें वीडियो.