पति-पत्नी और वो का मामला इतना आसान नहीं है जितना दिखता है. दो पार्टनर्स केरिश्तों में अगर कोई तीसरा पेंच निकल आये तो क्या ये मामला आपराधिक बन जाता है? दोसाल पहले तक तो यही माना जाता था. लेकिन साल 2018 में सुप्रीम कोर्ट का एक फैसलाआया. इसमें व्यभिचार यानी अडल्टरी (Adultery) को अपराध की केटेगरी से बाहर निकालदिया गया. लेकिन ये अडल्टरी (Adultery) है क्या और इसके कानूनी दांव-पेंच क्या हैं?आइए इसको समझते हैं आसान भाषा में.