तेजी से बढ़ती जनसंख्या भारत की मुख्य चिंताओं में से एक है. लेकिन देश का एक राज्यऐसा भी है जहां दर्जन भर से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को ऐसा करने केलिए इनाम बांटे जा रहे हैं. बात कर रहे हैं मिजोरम की, जहां मिजो संप्रदाय के लोगोंकी घटती जनसंख्या वृद्धि दर चिंता विषय है. कई सिविल सोसायटीज और संगठन इसे बढ़ानेके प्रयास कर रहे हैं. इसी सिलसिले में मंगलवार 12 अक्टूबर को राजधानी आईजोल में एककार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसमें मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयतेने उन महिलाओं को बतौर पुरस्कार नकद राशि बांटी, जिन्होंने ज्यादा बच्चे पैदा किएहैं. देखें वीडियो.