तमिलनाडु में बुधवार, 8 दिसंबर को क्रैश हुए हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस CDS जनरलबिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य लोगों की जान चली गई. हादसे काशिकार हुआ हेलिकॉप्टर वायुसेना का Mi-17 V5 हेलिकॉप्टर था. ये मिडियम लिफ्टमिलिट्री ट्रांसपोर्ट हेलिकॉप्टर है. इसकी गिनती दुनिया के सबसे एडवांस्ड मिलिट्रीट्रांसपोर्ट हेलिकॉप्टर्स में होती है. कज़ान हेलिकॉप्टर्स नाम की रूसी कंपनी येहेलिकॉप्टर बनाती है. आमतौर ये हेलिकॉप्टर ट्रूप्स को लाने-ले जाने या सामान ढोनेके लिए इस्तेमाल होते हैं, लेकिन इसकी क्षमताओं के चलते इसे VVIP ट्रांसपोर्ट केलिए भी इस्तेमाल किया जाता है.