सेक्स रैकेट चलाने के आरोपी मेघालय बीजेपी उपाध्यक्ष बर्नार्ड एन मारक (Bernanrd NMarak) के फॉर्म हाउस से पुलिस ने विस्फोटक बरामद करने की बात कही है. आरोप है किइसी फॉर्म हाउस में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. मेघालय पुलिस ने ये भी कहा है किविस्फोटक के अलावा मारक के फॉर्म हाउस से धनुष बाण जैसे पारंपरिक हथियार भी मिलेहैं.इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मारक को 26 जुलाई को उत्तर प्रदेश के हापुड़ सेगिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद मारक को पश्चिम गारी हिल्स के तुरा लायागया. मारक के ऊपर अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम, 1956, विस्फोटक पदार्थ अधिनियमऔर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. देखिए वीडियो.