असम के प्रमुख शहर गुवाहाटी से करीब 490 किमी की दूरी पर है तिनसुकिया जिला.तिनसुकिया में है पब्लिक सेक्टर कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) का एक तेल का कुआं.इसी कुएं में 9 जून को आग लग गई. सोचिए, जब आग तेल के कुएं में लगी हो, तो कितनाभयानक माहौल होगा. 10-10 किमी दूर से काला धुआं ही दिख रहा है. कुएं की आग लगातारफैलती जा रही है. ख़तरा इसलिए भी बड़ा है, क्योंकि यहीं पास में बड़ा जंगल है. अगरआग जंगल तक पहुंच गई, तो रोकना काफी मुश्किल होगा.