जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में 5 जनवरी के दिन हुई हिंसा की जांच दिल्लीपुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है. वायरल वीडियो और वॉट्सऐप ग्रुप में हुई चैट केजरिए पुलिस इस हिंसा में शामिल लोगों का पता लगा रही है. कुछ दिन पहले एक प्रेसकॉन्फ्रेंस करके पुलिस ने हिंसा में शामिल 9 स्टूडेंट्स की पहचान उजागर की थी. अबतीन और स्टूडेंट्स की पहचान कर ली गई है. पुलिस ने वायरल वीडियो में दिखने वालीनकाबपोश लड़की की पहचान दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट कोमल शर्मा के तौर पर कीहै. वो DU के दौलतराम कॉलेज की स्टूडेंट हैं और ABVP से जुड़ी हुई हैं.