दिल्ली का शाहीन बाग़. यहां डेढ़ महीने से नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफप्रदर्शन हो रहा है. प्रदर्शनकारी कैंप लगाकर बैठे हैं. आस-पास पुलिस तैनात है. 28जनवरी, मंगलवार शाम को यहां अचानक हड़कंप मच गया. वजह? एक शख्स पिस्टल लेकर भीड़ मेंघुस गया था. बताया जा रहा है कि उस आदमी ने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी देते हुएवहां से हटने को कहा. हालांकि आरोपी को भीड़ ने काबू में किया और मामला शांत हुआ.