रविवार, तीन जनवरी 2021. मध्य प्रदेश में उपचुनाव के करीब 53 दिन बाद, शिवराज सरकारका तीसरा कैबिनेट विस्तार हुआ. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गोविंद सिंह राजपूत औरतुलसीराम सिलावट को मंत्री की शपथ दिलाई. इंडिया टुडे से जुड़े रवीश पाल सिंह कीरिपोर्ट के मुताबिक, दोनों नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक माने जातेहै. गोविंद सिंह राजपूत और तुलसीराम सिलावट के शपथ ग्रहण के बाद माना जा रहा है किदोनों को पहले वाली जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. गोविंद सिंह राजपूत को राजस्व औरपरिवहन, जबकि तुलसी सिलावट को जल संसाधन विभाग का जिम्मा मिल सकता है. देखिएवीडियो.