देश के सबसे बड़े आईपीओ (Initial Public Offering) के इंतजार की घड़ियां खत्म होचली हैं. बुधवार 4 मई को आम पब्लिक के लिए आने वाला यह आईपीओ आज सोमवार 2 मई कोएंकर इनवेस्टर्स के लिए खुल गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब तक इस आईपीओ कोएंकर इनवेस्टर्स की ओर से करीब 13,000 करोड़ रुपये के इनवेस्टमेंट कमिटमेंट्स मिलचुके हैं. यह रकम एंकर एनवेस्टर्स के लिए तय शेयरों के मूल्य से करीब दो गुनी है.इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आईपीओ को बहुत अच्छा रेस्पॉन्स मिलने वाला है औरइसका इश्यू ओवरसब्सक्राइब हो सकता है. ऐसे में रिटेल कैटेगरी में भी शेयरों के लिएकाफी प्रतिस्पर्धा मचेगी. अब जब आईपीओ आने ही वाला है, हर किसी के दिमाग में इसेलेकर कई तरह के सवाल घूम रहे हैं. हम यहां इश्यू से जुड़े आपके ज्यादातर सवालों केजवाब देने की कोशिश करेंगे. देखें वीडियो.