मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 12 दिसंबर को कोवैक्सीन का पहला खुराक एक मजदूरको लगा. 21 दिसंबर को उसकी मौत हो गई. इस बात की जानकारी तब हुई, जब शुक्रवार 8जनवरी को मजदूर के घर अस्पताल वालों ने दूसरी डोज के लिए कॉल किया. इंडिया टुडे कीरिपोर्ट के मुताबिक, मजदूर का नाम दीपक मरावी है. उनकी उम्र 47 वर्ष थी. रिपोर्ट केमुताबिक, दीपक को कोवैक्सीन के ट्रायल के दौरान डोज दिया गया था. वो इसके वॉलिंटियरथे. 12 को टीका लगा और 9 दिन के अंदर मौत होने के बाद परिवार ने आरोप लगाया किवैक्सीन की वजह से ऐसा हुआ है. देखिए वीडियो.