पाकिस्तान के पंजाब में पड़ने वाला शहर. लाहौर से करीब 60 किलोमीटर दूर. ननकानासाहिब. सिखों के लिए ये सिर्फ एक शहर नहीं है. उनकी श्रद्धा का केंद्र है. वजह येकि ये शहर सिखों के पहले गुरु गुरुनानक देव का जन्मस्थान है. ननकाना साहिब अबख़बरों में है. तीन जनवरी यानी शुक्रवार को खबर आई कि सैकड़ों की भीड़ नेगुरुद्वारे पर पत्थरबाजी की. भीड़ ने गुरुद्वारे को घेर लिया. नारे लगाए. कई सारेवीडियो सोशल मीडिया पर चल रहे हैं.