गुजरात के अहमदाबाद में एक शख्स ने अपनी नई नवेली SUV के लिए एक नंबर खरीदा है.नंबर भी ऐसा वैसा नहीं, जेम्स बॉन्ड वाला नंबर. यानि 007. और इस नंबर के लिए गाड़ीके मालिक ने चुकाए हैं 34 लाख रुपये. जी हां, वैसे तो ये अपनी तरह का कोई पहलामामला नहीं है, लेकिन नंबरों की इस दीवानगी से मामला सुर्खियों में है. तो चलिएआपको बताते हैं ये पूरा मामला, और साथ में ये भी कि अगर आपको ऐसा ही कोई वीआईपीनंबर चाहिए तो उसके लिए कितना बटुआ खाली करना होगा. देखिए वीडियो.