मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में गुरूवार, 18 मई को बड़ा फेरबदल हुआ. केंद्रीय कानूनमंत्री किरेन रिजिजू का मंत्रालय बदल कर उन्हें पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (Ministryof Earth Sciences) दे दिया गया. उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया. अर्जुन राम मेघवाल वर्तमान में केंद्रीय संस्कृति एवंसंसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. मेघवाल बीकानेर से जीतकर लोकसभाआए हैं. वो राजस्थान में भाजपा के बड़े दलित चेहरे के तौर पर देखे जाते हैं. देखेंवीडियो.