केरल में लगातार भारी बारिश हो रही है. बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से अबतक 25 सेज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. कई लापता हैं. राज्य सूचना विभाग द्वारा जारी किएगए ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोट्टायम जिले में 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकिइडूकी में 9 लोग मारे गए हैं. अलापुरा जिले में 4 लोगों की मौत हुई है. कुट्टीकल औरमुंडाकायम इलाके में सेना को तैनात किया गया है. सभी प्रभावित जगहों पर एनडीआरएफ कीटीम भी तैनात है. प्रभावित इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. देखिए वीडियो.