दी लल्लनटॉप शो में आज: - क्या किसी कथित कब्जे को खाली करने का एक ही तरीका बुल्डोजर के तौर पर बचा है?क्या मुख्यमंत्री की बात का वजन लेना अधिकारियों ने छोड़ दिया है और इन सबसे बड़ासवाल कि क्या किसी जमीन का टुकड़ा इतना कीमती हो सकता है, जिसके लिए दो जिंदगियोंको दांव पर लगा दिया जाए? जलती आग के बीच बुल्डोजर चला दिया जाए? आज शो में सीधेसवालों के साथ बात, उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में हुई घटना पर। जिसमेंअतिक्रमण विरोधी अभियान में एक मां और उसकी बेटी की जलकर मौत हो गई. आज इस पर बातकरना जरूरी इसलिए है क्योंकि ये खबर सिर्फ किसी की मौत से नहीं जुड़ी है, बल्किकथित न्याय के बुल्डोजर कल्चर से जुड़ी है। उसके पीछे काम कर रहे तंत्र से जुड़ीहुई है. देखिए वीडियो.