JNU में 5 जनवरी के दिन जमकर बवाल हुआ. कुछ नकाबधारी गुंडों ने कैंपस के अंदरतोड़-फोड़ की. स्टूडेंट्स और टीचर्स को पीटा. करीब 34 स्टूडेंट्स घायल हुए. इनमेंJNUSU की प्रेसिडेंट आइशी घोष भी शामिल थीं. उनके सिर पर गहरी चोट आई थी. रिपोर्ट्सके मुताबिक, हंगामे वाले दिन पुलिस शाम करीब 7.45 पर यूनिवर्सिटी के अंदर घुसी थी,जबकि पुलिस को कैंपस के अंदर मच रहे बवाल के बारे में दोपहर 3 बजे ही खबर मिल गईथी. आइशी घोष ने पुलिस के कुछ अधिकारियों को वॉट्सऐप मैसेज करके कैंपस के अंदर केहालात के बारे में बताया था. इंडिया टुडे के पास आइशी के मैसेज के स्क्रीनशॉट भीहैं.