5 जनवरी की शाम जेएनयू में हुई हिंसा का लोग खुलकर इसका विरोध कर रहे हैं. 6 जनवरीको फिल्म इंडस्ट्री से अनुराग कश्यप, अनुभव सिन्हा, ऋचा चड्ढा, स्वरा भास्कर, मो.ज़ीशान अयूब वगैरह सड़क पर थे. जहां तक ट्रोल करने की बात है, तो स्वरा पहले सेही सोशल मीडिया की फेवरेट हैं. लेकिन उस कंडिशन में क्या करें, जब कोई इंडस्ट्रीवाला ही आपके बारे में हल्की बातें करे. फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के डायरेक्ट राजशांडिल्य ने अपने फेसबुक पेज पर स्वरा भास्कर के लिए ठीक वही बात लिखी, जो आम तौरपर अपनी स्क्रिप्ट में लिखते हैं.