जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी यानी JNU कैम्पस में 5 जनवरी की शाम जमकर बवाल हुआ. कुछनकाबपोशों ने स्टूडेंट्स और टीचर्स को लाठियों से पीटा. कैंपस में जमकर तोड़-फोड़भी हुई. करीब 34 लोग घायल हुए. इनमें से एक JNUSU की अध्यक्ष आइशी घोष भी हैं. उनकेसिर में गंभीर चोटें आई थीं. इलाज के लिए उन्हें AIIMS में भर्ती कराया गया था. 6जनवरी के दिन आइशी डिस्चार्ज हो गईं. उन्होंने इंडिया टुडे से बातचीत की. जानकारीदी कि जब वो ठीक-ठाक हालत में हो जाएंगी, तो दिल्ली पुलिस के सामने अपना बयान दर्जकरवाएंगी.