बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल- यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कीमीट-चावल पार्टी काफी चर्चा में है. उन्होंने रविवार, 14 मई को मुंगेर में येपार्टी दी थी. खबरों के मुताबिक दावत का मजा उड़ाने के लिए इतनी भीड़ पहुंच गई किपुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं. इसके बाद मामले पर सियासत शुरू हुई. पहले BJP केप्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि पार्टी में शराब बांटी गई. अब BJPनेता विजय कुमार सिन्हा ने सवाल किया है कि इस पार्टी में किस जानवर का मीटइस्तेमाल किया है. विजय कुमार का कहना है कि इस पार्टी के बाद से मुंगेर से'सैकड़ों-हजारों' कुत्ते गायब हो गए हैं.