मॉनसून सत्र में जयंत चौधरी का वोटिंग के वक्त गायब रहना. फिर यूपी विधानसभा में चलरहे सत्र के दौरान RLD विधायकों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना. ये दो ऐसीघटनाएं हैं जिनसे यूपी के सियासी गलियारों में हलचल मच गई है. पूछा जाने लगा है किआखिर RLD है किसके साथ? NDA या INDIA? यूपी में विधानसभा सत्र के तीसरे दिनमुख्यमंत्री के साथ इस मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है. खूब वायरल भी है. हालांकिRLD की तरफ से आधिकारिक तौर पर बताया गया कि ये मुलाकात सियासी नहीं, बल्कि शुद्धरूप से किसान हितों की मांग को लेकर की गई थी. देखें वीडियो.