उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बच्चे की पिटाई के वायरल वीडियो के बादजम्मू-कश्मीर से भी ऐसी घटना सामने आई है. ये मामला जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले केगवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल का है. स्कूल में एक छात्र ने कथित रूप सेब्लैकबोर्ड पर "जय श्री राम" लिख दिया. इसके लिए स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद हाफिजऔर टीचर फारूक अहमद पर छात्र को पीटने का आरोप लगा है. पुलिस के मुताबिक घटना 25अगस्त (शुक्रवार) की है. पिटाई के कारण छात्र को गंभीर आंतरिक चोटें आई हैं. उसेसरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. देखें वीडियो.