जयपुर के मशहूर श्याम जूस सेंटर पर लोगों को सड़े हुए फलों का जूस पिलाने का आरोपलगा है. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने इस दुकान पर छापा मारा. जिसका एक वीडियोवायरल हो गया है. इस वीडियो में जो देखने को मिला वो चौंकाने वाला है. दुकान केअंदर बड़ी मात्रा में सड़े गले फल मिले, इन फलों से जूस बनाया जा रहा था. मिक्सर औरजूसर पर फंगस जमा हो गया था. दुकान के अंदर गंदगी जमा थी.