हनुमान जयंती के मौके पर पिछले महीने राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके मेंहिंसा हुई थी. शनिवार, 7 मई को क्राइम ब्रांच ने इस मामले में तीन लोगों कोगिरफ्तार किया. जिनमें से एक को पुलिस ने इस हिंसा का मास्टरमाइंड बताया है. अब इसकेस में नया ट्विस्ट एक पुराने वीडियो से आया है. दरअसल, पुलिस ने जिसे हमले कामास्टरमाइंड बताया है वो हिंसा के बाद कई बार पुलिस के साथ दिख चुका है. यही नहीं,ये शख्स हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए जहांगीरपुरी में निकाली गई तिरंगा यात्रा में भीसबसे आगे दिखा था. देखें वीडियो.