छुक छुक होता है. दी लल्लनटॉप की एक स्पेशल सीरीज. जिसमें हम आपको लेकर चलेंगे भारतभ्रमण पर. 15 दिनों की ये यात्रा मुंबई से शुरू हुई और फिर कर्नाटक, तमिलनाडु,आंध्र प्रदेश, ओडिशा, बिहार, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली से राजस्थान होते हुए गुजरातके अहमदाबाद पहुंची. टीम सत्याग्रह आश्रम गई. वहां एक ऐसे युवक से मुलाकात की. वोलोगों को महात्मा गांधी की विचारधारा को समझाते हैं. साथ ही जेल के कैदियों कोपिछले डेढ़ साल से अच्छे विचार और नई दुनिया से जोड़ने का काम कर रहे हैं.