इजरायल-हमास के बीच युद्ध हर दिन के साथ बड़ा होता जा रहा है. जमीन पर लगातार आसमानसे बम गिराए जा रहे हैं. हमास के खिलाफ इजरायल के हमलों से गाजा में हर तरफ तबाहीमच गई है. सैकड़ों लोग मारे गए हैं, हजारों घायल हैं और हजारों लोग घर छोड़ने परमजबूर हैं. हमास के हमले में भी इजरायल के सैकड़ों लोगों की जानें गई. कइयों को घरमें ही बंदूकों से छलनी कर दिया तो किसी को सड़क पर बेरहमी से मार डाला गया.