अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अमेरिकीराष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि ईरान के साथ मौजूदा युद्धविराम अब"जीवन रक्षक यंत्र" पर है, यानी यह किसी भी क्षण टूट सकता है. ट्रंप ने वॉशिंगटन केशांति प्रस्ताव पर ईरान की नवीनतम प्रतिक्रिया को सिरे से खारिज कर दिया और तेहरानपर परमाणु मुद्दे पर अपना रुख बदलने का आरोप लगाया.